गोमती नदी में डूबे तीन बच्चेः एक का शव हुआ बरामद, दो की तलाश जारी

गाजीपुर के सैदपुर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। खानपुर थाना क्षेत्र के गौरहट गांव में गोमती नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूब गए। गोताखोरों ने 8 वर्षीय दीपांशु का शव बरामद कर लिया है। 10 वर्षीय आरके कुमार और 9 वर्षीय ऋषभ कुमार की तलाश जारी है। तीनों बच्चे गांव की एक बस्ती के रहने वाले थे। दीपांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।घटना शाम के समय हुई, जब तीनों बच्चे नदी में नहा रहे थे। एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में अन्य दो भी डूब गए। कुछ देर बाद नदी किनारे मिले कपड़ों को देखकर ग्रामीणों ने गांव में सूचना दी।मौके पर सैदपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार विजयकांत मिश्र और खानपुर थाना अध्यक्ष प्रवीण यादव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। बच्चों की माताएं  रेखा देवी, नीलम देवी और प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...