पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर मोहल्ला में शुक्रवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक सुनील पुत्र रमेश चंद्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों के अनुसार, रात का खाना खाने के बाद सुनील अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर वह फंदे से लटका मिला। सूचना पर रजदेपुर चौकी प्रभारी अशोक गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर कोतवाल दीनदयाल पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है, जिसे आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...