सूर्य कुमार यादव ने प्रदेश देश के साथ गाजीपुर का नाम रोशन किया :- पुनीता

नन्दगंज:- जय माँ चंडिका नाईट क्लब चाड़ीपुर के द्वारा नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता में द कोटा ग्लोबल स्कूल, बाघी, नन्दगंज की प्रिंसिपल पुनीता सिंह खुशबू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। और विशेष रूप से यादव महासभा के अध्यक्ष सुजीत यादव ग्राम प्रधान मंटू राय व चौधरी राहुल निषाद उपस्थित थे इस अवसर पर प्रिंसिपल पुनीता सिंह खुश्बू खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में भाईचारा का संदेश देना चाहिए उन्होंने कहाँ की जिस तरह से सूर्य कुमार यादव ने देश प्रदेश के साथ गाजीपुर का नाम रोशन किया है उसी तरह से आप सभी खिलाड़ी संकल्प लेकर खेल को खेले एक दिन जरूर कामयाब होंगे मैं बधाई शुभकामनाएं के साथ हमेशा तन मन धन से साथ दूंगी जय माँ चंडिका नाईट क्लब के अध्यक्ष गोलू चौधरी ने बताया कि विजेता टीम को 11,555 रुपये और मैन ऑफ द सीरीज को कूलर दिया जाएगा। इसके अलावा, सभी खिलाड़ियों को एक-एक किट और हारने वाली टीम को 6,555 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर यादव महासभा के अध्यक्ष सुजीत यादव और पूर्व प्रधान विनोद यादव व अन्य गणमान्य व्यक्तियो ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...