एसपी ने परेड की सलामी ली, जवानों को सिखाया फिटनेस, फुर्ती और फुल प्रोटेक्शन का फॉर्मूला

गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस लाइन शुक्रवार सुबह एक्शन मोड में दिखी जब पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली और पुलिस बल के शारीरिक, मानसिक व रणनीतिक तैयारियों का खुद नेतृत्व किया।पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई।आपात स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान उपकरणों की जांच करते हुए उनकी कार्यक्षमता व देखरेख को लेकर सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।इस विशेष अभ्यास में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक डॉ. राजा ने डायल 112 वाहनों के रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की और थानों की गाड़ियों में रखे सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम के अंत में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त नवीनतम 7 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों को सुपुर्द किया गया, ताकि जनपद में त्वरित पुलिस कार्रवाई और सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...