तूफान ने छीन लिया छत भी, सहारा भी:कच्चे मकान के मलबे में दबकर पति – पत्नी की मौत

गाजीपुर। सैदपुर तहसील क्षेत्र में रविवार शाम आई तेज़ आंधी ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। रामपुर माझा थाना क्षेत्र के खानकाह कला गांव की हरिजन बस्ती में बहादुर राम (45) और उनकी पत्नी प्रेम देवी (42) अपने कच्चे मकान में थे, जब अचानक ज़मीन से उठा तूफान आसमान से कहर बनकर बरसा।तेज़ हवाओं के झोंके में उनका कच्चा मकान ढह गया। मकान की मिट्टी और ईंटों के नीचे पति-पत्नी दब गए। ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया, लेकिन प्रेम देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में बहादुर राम को सैदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी अंतिम सांस ली।माँ-बाप की एक साथ गई जान ने उनके दो जवान बेटों की दुनिया उजाड़ दी। 19 और 21 साल के इन बेटों के आंखों के सामने उनके माता-पिता की ज़िंदगी मलबे में दफ़न हो गई। गांव में मातम पसरा है, हर आंख नम है और हर दिल कांप उठा है इस त्रासदी से सूचना मिलते ही रामपुर माझा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी मुआवज़े की घोषणा नहीं हुई है।

अब सवाल यह है — क्या प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वालों का यही अंजाम होना चाहिए? क्या इन दो बेटों को अब अपने भविष्य के लिए अकेले संघर्ष करना होगा?

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...