दरवाजे पर सो रहे किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव में गुरुवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब 59 वर्षीय किसान प्रेमप्रकाश राय की दरवाजे पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी प्रतिमा राय ने शुक्रवार सुबह जब उन्हें जगाने की कोशिश की, तो पति खून से लथपथ मृत अवस्था में मिले। सिर के पास खून फैला देख वह बदहवास हो गईं और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।सूचना पर सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह व एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पत्नी ने गांव के शैलेन्द्र राय उर्फ पीयूष राय पर हत्या का आरोप लगाया। बताया गया कि कुछ दिन पहले मृतक के बेटे और पीयूष राय के बीच कहासुनी हुई थी, जिसमें पीयूष ने जान से मारने की धमकी दी थी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शैलेन्द्र उर्फ पीयूष राय को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव के प्रधान सतीश तिवारी समेत सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...