रेल पटरी पर मिली दो टुकड़ों में वृद्ध व्यक्ति की लाश, इलाके में सनसनी

जमानियां (गाजीपुर): दरौली रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह अप रेल पटरी पर एक वृद्ध का शव दो टुकड़ों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिलदारनगर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। कुछ ही देर में शेरपुर निवासी प्रदीप यादव जीआरपी चौकी पहुंचे और शव की पहचान अपने चाचा जनार्दन यादव (60 वर्ष) के रूप में की। उन्होंने बताया कि जनार्दन यादव बुद्धवार रात लगभग 10 बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।गुरुवार सुबह दरौली स्टेशन के पास किसी के ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिलने पर परिजन जीआरपी चौकी पहुंचे। वहां शव की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि जनार्दन यादव गांव में एक निजी अस्पताल संचालित करते थे और क्षेत्र में अपनी सेवा भावना के चलते खासे लोकप्रिय थे।जीआरपी चौकी प्रभारी जैदान सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी या आत्मघाती कदम।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...