रेलवे स्टेशन पर करंट ने ली मासूम की जान,  ग्रामीणों में भारी आक्रोश

गाजीपुर। जखनियां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार की शाम पांच बजे दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय मासूम आकाश की जान चली गई। प्लेटफार्म पर लगे लाइट के पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से आकाश पुत्र अच्छे लाल, निवासी झुग्गी झोपड़ी बस्ती, पत्थर कट—घटनास्थल पर ही बुरी तरह झुलस गया। कुछ बच्चों की तत्परता से उसे प्लास्टिक के पाइप से अलग कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक आकाश, चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। मां श्रीमती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पिछले कई वर्षों से रेलवे प्लेटफार्म के पास स्थित झुग्गी झोपड़ी में रह रहा है।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को प्लेटफार्म पर ही रखकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि पोल में करंट पहले से था, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना रेलवे की घोर लापरवाही का नतीजा है।घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और अन्य संगठनों के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। सपा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू यादव, बसपा विधानसभा अध्यक्ष रामजी कुशवाहा, समाजवादी शिक्षक सभा अध्यक्ष संतोष यादव, महत्तिम यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा, सरकारी सहायता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेलवे की लापरवाही और बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही करता है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...