जामुन तोड़ते वक्त  कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली,  किशोर की मौके पर मौत

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरा गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को ग़मगीन कर दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही प्रांशु कश्यप पुत्र पिंटू कश्यप के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे प्रांशु गांव के बाहर एक जामुन के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। उसी वक्त मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। इससे पहले कि वह पेड़ से नीचे उतर पाता, आकाशीय बिजली सीधे उसी पेड़ पर गिर गई। बिजली की चपेट में आकर प्रांशु ने वहीं दम तोड़ दिया।घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।ग्रामवासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा और सहायता देने की मांग की है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...