अंधऊ क्षेत्र में ध्‍वस्‍तीकरण को लेकर डीएम से मिला बसपा का प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर अंधऊ क्षेत्र में हो रहे ध्‍वस्‍तीकरण को लेकर 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस संदर्भ में पूर्व जिलाध्‍यक्ष रामप्रकाश गुड्डू ने बताया कि रक्षा सम्‍पदा विभाग बिना नोटिस जारी किये ही ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई कर रही है जिससे वर्षों से बसे पीडि़त परिवारों के तोड़े गये मकानों का मुआवजा मिले, पीडि़त परिवार को तत्‍काल भूमि, आवास, शौचालय, भूमिहीन परिवार को भूमि, राशन, पीएम आवास योजना, टीनशेड, आदि की व्‍यवस्‍था की जाये। प्रतिनिधिमंडल में मण्डल कोआर्डिनेटर विनोद बगड़ी, जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश, जिला उपाध्यक्ष अफजल अहमद सिद्दीकी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, सीताराम भारती, सुरेंद्र राम, रामकृत यादव व नगर अध्यक्ष शकील खान मौजूद थे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...