पुलिस ने मैजिक से 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदीलपुर चौराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मैजिक से 37 पेटी अंग्रेजी शराब,वीयर बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।जबकि दो तस्कर फरार हो गये। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गयी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल पुलिस कर्मियों के साथ नगदीलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मैजिक आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकना चाहा। पुलिस को देखते ही चालक मैजिक की गति तेज कर भागने लगा। पुलिस कर्मियो ने पीछा कर कुछ दुर ही पकड़ लिया। मैजिक की तलाशी लेने पर 37 पेटी अंग्रेजी शराब,वीयर बरामद हुआ। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये शराब तस्कर ने अपना नाम बिहार के रोहतास जिले के रिडिया निवासी केशव पटेल बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार दो अन्य सदस्य रेवतीपुर गाँव निवासी एवं हिस्ट्रीशीटर अमित राय और भावरकोंल थाना के अविनाश राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। शराब बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल बसन्त लाल और आरक्षी सम्पूर्णानन्द्र शामिल रहे ।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...