जूडो कलस्टर के “पेंचक सिलाट” में पुलिस टीम ने चल वैजन्ती संग पाया प्रथम स्थान

गाजीपुर। जनपद आजमगढ़ में आयोजित पुलिस की 28 वीं अंतर्जनपदीय जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता, (जूडो, बुशो,कराटे, ताइक्वांडो व् पेंचक सिलाट) में जनपद गाजीपुर ने “पेंचक सिलाट” में चल वैजन्ती के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि 28 वीं अंतर्जनपदीय जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता, (जूडो, बुशो,कराटे, ताइक्वांडो व् पेंचक सिलाट) का आयोजन जनपद आजमगढ़ में दिनांक तीन जुलाई से पांच जुलाई तक किया गया था। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर के खिलाडियों ने उच्चकोटिय प्रर्दशन कर अपनी मजबूत दावेदारी के साथ “पेंचक सिलाट” प्रतियोगिता में चल वैजन्ती प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दृष्टिगत खिलाडियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा. ईरज राजा द्वारा सभी खिलाडियों को तीन दिवस पारितोषिक अवकाश प्रदान किया गया।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...