गंगा ने दिखाया रौद्र रूप,बाढ़ के पानी में डूब रही सब्जी की खेती

(गाजीपुर): गंगा नदी में आई बाढ़ धीरे धीरे किसानों का नुकसान करना शुरू कर दिया है। गंगा के कछार में उगाई सब्जी की खेती डूब रही है। सब्जी की खेती डूबती देख किसान परेशान हैं। सैदपुर, औड़िहार, पटना, सादीभादी, कुसही, गोपालपुर, खरौना गांव के किसान गंगा के किनारे सब्जियों की खेती करते हैं। दो दशक पहले इन गांवों के कछारी इलाके में सरसों, अरहर, जौ, चना, मटर, उड़द, मूंग जैसी फसलें किसान उगाता रहा है। समय के साथ सब कुछ बदलता गया और खेती महंगी व अवारा जानवरों से फसल का नुकसान होता देख परेशान किसान सब्जी उगाने लगे है। गंगा घाट के आसपास निवास करने वाले लोग किसान मेहनत के बल परवल, टमाटर, नेनुआ, भिंडी, कुम्हड़ा, करैला जैसी हरी सब्जी उगाकर कर अच्छी कमाई करते हैं। सब्जियों की खेती गंगा में आई अचानक बाढ़ से डूबने लगी है। पटना गांव के हरी सब्जी की खेती करने वाले सुरेश निषाद, वंशराज निषाद, जयप्रकाश, शिवपूजन निषाद सहित कई सब्जी उगाने वाले श्रमिक सब्जियों की खेती डूबती देख परेशान हैं। आधे अधूरे तैयार सब्जियों को छोटी नौकाओं के सहारे बाहर निकालकर बाजार में औने पौने दामों पर बेच रहे हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर से पशु चारा का संकट आ गया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...