मारपीट के दौरान महिला को छत से दिया धक्का,इलाज के दौरान हुई मौत 

(गाजीपुर) सैदपुर थाना क्षेत्र के भटौला गांव में बीते 8 जून को भवन निर्माण को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट के दौरान छत से गिरकर घायल महिला की बुधवार की शाम बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।इसके बाद दुखी परिजन मृतक महिला का शव लेकर एंबुलेंस से सैदपुर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौला गांव निवासी हरिद्वार यादव और उनके भाई राजकुमार के परिवार के बीच बीते 8 जून को भवन निर्माण के दौरान मारपीट हो गई। छत पर हुई इस मारपीट के दौरान हरिद्वार यादव की पत्नी गीता यादव (45) धक्का लगने से रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गईं। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आंई। परिवार के लोग उन्हें लेकर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गीता को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। तब से गीता का गंभीर हालत में वही इलाज चल रहा था। जहां अचानक तबियत बिगड़ने से बुधवार को गीता की मौत हो गई।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...