चोरी की अपाचे के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रक्सहा बाईपास पर चेकिंग के दौरान चोरी की अपाचे आरटीआर 160 सीसी मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल मय हमराह टीम वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में वाहन चोरी की निकली, जिसका इंजन नंबर BEOKH2183958 और चेचिस नंबर MD634BE41H2K85177 पाया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वामी शरण यादव उर्फ गणेश यादव, पुत्र भोला सिंह यादव, निवासी उकनी वीरमराय, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से ही पांच संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी को हवालात में भेजते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...