करंट की चपेट में आने से किड्स चिल्‍ड्रेन स्‍कूल जफरपुर दुल्‍लहपुर के प्रबंधक की मौत

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में जॉन किड्स चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक संजय यादव की करंट लगने से मौत हो गई। संजय यादव (उम्र लगभग 35 वर्ष) सुबह करीब 5:00 बजे अपने घर के ट्यूबवेल पर किसी कार्यवश गए थे, जहां वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।संजय यादव मृदुल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह जफरपुर स्थित स्कूल के प्रबंधक होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी और लोग उन्हें बेहद सम्मान की दृष्टि से देखते थे।उनकी असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव व स्कूल के स्टाफ सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। समाज ने एक जिम्मेदार, कर्मठ और युवा व्यक्तित्व को खो दिया

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...