खाद वितरण में अव्यवस्था से भड़के किसान, धरना-प्रदर्शन के बाद सुधरी व्यवस्था

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के ग्रामसभा परमेठ स्थित कोऑपरेटिव सेंटर पर मंगलवार को खाद वितरण के दौरान अव्यवस्था से किसानों में हड़कंप मच गया। खाद न मिलने से परेशान किसान बेकाबू होते दिखे।स्थिति बिगड़ते ही किसानों ने मौके पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अंकुर कुमार सिंह, अनुराग नंदन सिंह, सूरजपाल सिंह, गोलू गुप्ता समेत अन्य साथी वहाँ पहुँचे और किसानों के समर्थन में मोर्चा संभाला। उनके हस्तक्षेप और दबाव के बाद अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था दुरुस्त की, जिसके बाद किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध हो सकी। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर आगे भी इसी तरह की लापरवाही हुई तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...