मोहनसराय चौराहे पर अचानक गिरकर अज्ञात वृद्ध की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

*वाराणसी से उपेंद्र उपाध्याय की रिपोर्ट*

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहे पर मंगलवार को सुबह लगभग 10:30 बजे हाईवे स्थित सर्विस रोड पर ऑटो स्टैंड के पास अचानक गिरकर एक अज्ञात लगभग 60 वर्षीय बृद्ध की मौत हो गयी। जिसकी खबर ग्राम प्रधान मनोज वर्मा ने मोहन सराय पुलिस चौकी के पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मृतक वृद्ध का तलाशी लिया जिसके दौरान उसके कुर्ता की जेब से दवा तथा उसके पास मिले झोले में कपड़ा मिला। उसके पास से कोई पहचान संबंधी कागजात न मिलने से पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से काफी देर तक मृतक की पहचान कराने की कोशिश किया लेकिन मृतक वृद्ध की पहचान नहीं हो पाया। पुलिस ने उक्त मृतक वृद्ध की शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक सफेद कलर का गमछा, हल्का बादामी कलर का कुर्ता तथा सफेद कलर की धोती व काला कलर का प्लास्टिक का जूता पहना हुआ है जिसके पास कपड़ा रखा सफेद कलर का एक प्लास्टिक का झोला मिला।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...