राजातालाब पुलिस ने अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उपेंद्र उपाध्याय

राजातालाब। मुखबिर की सूचना पर राजातालाब जमुआ तिराहे के पास राजातालाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमुआ तिराहे के पास से अभियुक्त बृजेश बिन्द को 7 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश बिन्द पुत्र दसरथ बिन्द, निवासी ग्राम करसड़ा, थाना रोहनिया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 0195/2025, धारा 8(ए)/21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया है कि वह जीविकोपार्जन और परिवार के भरण-पोषण के लिए हेरोइन बेचता था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लाकर बेचता था और इस तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...