मुख्य विकास अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया बैठक विकास कार्यों के लि जानकारी दिया आवश्यक निर्देश

उपेंद्र उपाध्याय

राजातालाब।आराजीलाइन विकासखंड स्थित सभागार में बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने समस्त ग्राम प्रधान के साथ ग्राम पंचायत से संबंधित विकास कार्यों के संबंध में संबाद किया।जिसमे विद्यालयों के कक्ष की स्थिति, छात्रों की स्कूलों में उपस्थिति ,आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार, वितरण, अपात्र अंत्योदय कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्तीकरण, बिजली, सड़क जल जीवन मिशन, ग्राम पंचायत में सफाई RRC सेंटर का संचालन, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग की पेंशन आदि के विषय में ग्राम प्रधानों से संवाद कर मूल्यांकन किया गया इसके पश्चात सीडीओ द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना, टीवी मुक्त पंचायत, फैमिली आईडी फार्मर आईडी, पीएम सूर्य घर में वंचित परिवारों को लाभान्वित करने हेतु प्रधानों का उत्साह वर्धन करते हुए अपील की गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन सिंह,जिला पंचायतराज अधिकारी आदर्श कुमार, खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन सुरेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक व तहसील स्तर के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी तथा समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...