बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार का होना बहुत जरूरी है- डॉ वेद प्रकाश सिंह

प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन हेतु बीरबल एनिमल हेल्थ कंपनी ने दिया इंडेक्स बेंच

उपेंद्र उपाध्याय

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के सीहोरवा दक्षिणी स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन हेतु बीरबल एनिमल हेल्थ कंपनी द्वारा प्रदत्त इंडेक्स बेंच का पशुधन प्रसार अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसके दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयकुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार वान होना बहुत जरूरी है। क्योंकि शिक्षा ही भाग्य की कुंजी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार मिश्रा, अमित पाठक, पुष्पराज सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...