*एसीपी राजातालाब ने मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक* *रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय*

राजातालाब।शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5 नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन सशक्त नारी सशक्त प्रदेश के संदर्भ में मिशन शक्ति केंद्र( महिला सुरक्षा केंद्र )थाना राजातालाब पर गुरुवार को एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में नारी शक्ति की ताकत साहस और दृढ़ता को बनाए रखने हेतु विभिन्न गांव से विभिन्न वर्ग के महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा केंद्र थाना राजातालाब पर आमंत्रित किया गया। जहां पर मिशन शक्ति 05 के सहायक नोडल अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी निरीक्षक राजातालाब दयाराम व महिला सुरक्षा केंद्र के टीम उपनिरीक्षक अंकुर कुमार ,महिला उपनिरीक्षक मानसी यादव महिला कांस्टेबल सुषमा पटेल, महिला कांस्टेबल विमला कांस्टेबल जितेंद्र शाह के साथ सभी महिलाओं को महिला सुरक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर ही महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण महिला सुरक्षा केंद्र टीम द्वारा किया गया तथा शासन द्वारा चलाई जाने वाली महिलाओं को प्राप्त होने वाली सुविधाओं व सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को अवगत कराकर उन्हें सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया जिससे कि महिलाओं में उत्साह हुआ उमंग देखी गयी।महिलाओं को इस बात से बहुत ही खुशी हुई कि अब उन्हें थाना परिसर आने में कभी भी हिचकिचाना नहीं पड़ेगा। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिशन शक्ति फेस 5 की शुरुआत 22 सितंबर से हो गई है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...