*वाराणसी/-शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5 अभियान के तहत सहायक नोडल अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम के नेतृत्व में महिला सुरक्षा केंद्र के टीम के उप निरीक्षक अंकुर कुमार,महिला उप निरीक्षक मानसी यादव तथा महिला कांस्टेबल सुषमा पटेल,महिला कांस्टेबल विमला,जितेंद्र शाह एवं मनन कुमार ने राजकीय बालिका माध्यमिक उच्चतर विद्यालय जख्खिनी की छात्राओं को जागरुक किया।कार्यक्रम शनिवार को राजकीय बालिका माध्यमिक उत्तर विद्यालय जक्खिनी राजातालाब की छात्राओं लगभग संख्या 600 को टोली वार बाटकर अलग अलग बीस टोलियों को मिशन शक्ति केंद्र व सम्बंधित योजनाओं व हेल्पलाइन की दी गई जानकारी।शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5 नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन सशक्त नारी सशक्त प्रदेश के संदर्भ में मिशन शक्ति केंद्र थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा नारी शक्ति की ताकत साहस और दृढ़ता को बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें मिशन शक्ति केंद्र की पूरी टीम के द्वारा प्रत्येक टोली में जाकर टीम कमांडर तथा उसके समस्त ग्रुप के छात्रों को प्रश्नोत्तरी कर कर प्रचार प्रसार किया गया तथा साथ-साथ अपने परिवार रिश्तेदार आज पड़ोस में भी यह जानकारी मिशन शक्ति से संबंधित जानकारी व योजनाएं तथा हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी साझा करने हेतु निर्देशित किया गया तथा समझाया गया तत्पश्चात राजकीय बालिका विद्यालय के छात्रावास का भ्रमण विद्यालय की प्रधानअध्यापिका व अन्य शिक्षक गण के साथ छात्रावास में जाकर भ्रमण कार्यक्रम किया गया ,छात्रावास में उपस्थित रहने वाले समस्त छात्राओं को छात्रावास में ही एक एरिया में बुलाया गया तथा वहां पर पूछताछ कर उचित निस्तारण किया गया जिसमें छात्रों को मिशन शक्ति केंद्र व उनका रोजमर्रा जिंदगी में आने वाली शिकायतें छेड़खानी या साइबर फ्रॉड और भी शिकायतों को कैसे निस्तारण करना है इसके संबंध में जानकारी दी गई तत्पश्चा विद्यालय प्रशासन के साथ विद्यालय के छात्रावास में लगी हुई शिकायत पेटिका को जाकर चेक किया गया तो कुछ प्रार्थना पत्र शिकायत प्राप्त हुई,शिकायत छात्रावास प्रशासन से संबंधित हैं उनका मौके पर ही छात्रावास के प्रभारी से मुलाकात कर निस्तारण कराया गया तथा शिकायत पेटी जो की थाना या एंटी रोमियो टीम के हेतु लगाया जाता है उसको भी चेक किया गया कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई इसके बाद मिशन शक्ति टीम द्वारा वर्चुअल मोड में प्रोजेक्टर के माध्यम से एलइडी टीवी में मिशन शक्ति केंद्र व मिशन शक्ति फेस 5 के प्रचार प्रचार को बालिकाओं व छात्राओं को एकत्रित कर कर एक स्मार्ट क्लास में उनको मिशन शक्ति केंद्र के बारे में अवगत कराया तथा बालिकाओं को शिकायत कैसी करनी है वह अन्य नए कानूनों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई तथा बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र के सभी अधिकारी कर्मचारी का नंबर देकर जागरूक किया गया और कोई भी शिकायत होने पर फोन या हेल्पलाइन के द्वारा संपर्क करने हेतु कहा गया जिससे बालिकाओं में उत्साह उमंग और जोश दिखा और विद्यालय की प्रधान अध्यापिका द्वारा इसमें बहुत ही सहयोग किया गया।*
