*आपदा के बीच जरूरतमंदों के बीच पहुँची मदद गरीबों ने दिया आशीर्वाद*
*उपेंद्र उपाध्याय*
*वाराणसी/-प्राकृतिक आपदाओं में सुमार लगातार हो रही भारी बारिस और आकाशीय बिजली की दिल दहला देने वाली चमक,कड़क से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।जगह जगह सड़कें टूटी,धंसी,जल जमाव से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल है।झोपड़ी,कच्चे मकान उड़ने और गिरने से सार्वजनिक स्थलों पर रहकर गुजर बसर कर रहे हैं।ऐसे कठिन हालात में ‘मेकिंग द डिफरेंट फाउंडेशन’ ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए हरहुआ विकास खंड के नकछेदपुर ग्राम पंचायत में दर्जनों निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को राशन किट वितरित की।संस्था के सचिव एडवोकेट प्रिंस चौबे ने स्वयं उपस्थित होकर राशन सामग्री बाँटी और कहा कि ‘संकट की इस घड़ी में मानवता के नाते हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।किसी की थाली में भोजन पहुँचना ही सबसे बड़ी सेवा है।’फाउंडेशन की टीम ने गाँव के जरूरतमंद परिवारों को आटा,चावल,दाल,तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएँ वितरित की। महिलाओं ने संस्था के इस सहयोग को सराहा और कहा कि बारिश के कारण हुए संकट में यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।कार्यक्रम में विनोद यादव,तेजस्वी,हिमांशु और आकाश मिश्रा सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।’मेकिंग द डिफरेंट फाउंडेशन’ के सदस्यों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक राहत और सहयोग पहुँचाना है ताकि कोई भी परिवार भूखा न रहे।जरूरतमंदों की सेवा भगवान की सेवा के समान है।*
