*एक दिन हेतु कक्षा 11 की छात्रा दिव्या सिंह बनी उपजिलाधिकारी व अनुज्ञा सिंह बनी तहसीलदार*

*राजातालाब तहसील में की जनसुनवाई, नगर पंचायत गंगापुर तथा उदय राजपुर गांव में पहुंचकर कृषक दुर्घटना बीमा का किया स्थलीय निरीक्षण*

*रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय*

राजातालाब। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से राजातालाब तहसील में मिशन शक्ति के तहत एक अनोखी पहल की गई। अभियान के तहत राजातालाब तहसील पर सोमवार को उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार की देखरेख में पीएम श्री राजकीय अभिनव इंटर कॉलेज जक्खिनी की कक्षा 11वीं की छात्रा दिव्या सिंह को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी बनाया गया।इसी क्रम में कक्षा 11वीं की छात्रा अनुज्ञा सिंह को तहसीलदार बनाया गया। दोनों बाल अधिकारियों ने एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार की देखरेख में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्या को सुनी। उसके उपरांत पूरे तहसील परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई हेतु निर्देश दिया तथा कृषक दुर्घटना बीमा रजिस्टर सहित विभिन्न न्यायालय कक्षों का निरीक्षण किया व राजस्व अभिलेखों के रखरखाव और निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बाल अधिकारियों ने तहसील में चल रही न्यायिक कार्यवाहियों को करीब से देखा और अधिकारियों से प्रश्न पूछकर प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का प्रयास किया। अंत में एसडीएम राजातालाब तथा एसडीएम न्यायिक राजीव जायसवाल व नायब तहसीलदार संग्राम सिंह के साथ नगर पंचायत गंगापुर एवं उदयराजपुर गांव में पहुंचकर कृषक दुर्घटना बीमा का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार तथा तहसीलदार शालिनी सिंह ने उक्त दोनों छात्राओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करना है। आज की ये बालिकाएं कल की प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज को नई दिशा देंगी। इस दौरान तहसील के अधिकारी व अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Share post:

Previous article
Next article

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...