उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे,तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा।डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई,जिसे पुलिस ने नियंत्रित कराया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवम 22 वर्ष निवासी अर्जुनपुर देहात कोतवाली जिला मिर्जापुर अपने साथी टीपू खान उर्फ साहिल 25 वर्ष निवासी टरकापुर देहात कोतवाली मिर्जापुर व उसका साथी प्रकाश कुमार एक ही बाइक से तीनों वाराणसी से मिर्जापुर अपने घर जा रहे थे।रूपापुर नेशनल हाईवे पर एक खड़ी ट्रक में पीछे से अनियंत्रित हो कर जा भिड़े। जोरदार टक्कर में शिवम और टीपू की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि साथी प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर ट्रामा सेंटर में इलाजरत है।बीएचयू ट्रामा सेंटर में प्रकाश की हालत नाजुक बताई जा रही।जानकारी के अनुसार मृतक शिवम दो भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर था वह फास्ट फूड का दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण करता था।इस दुखद घटना की जानकारी जैसे ही परिजन को हुई घर में कोहराम मच गया।वही टीपू के मौत से परिवार में मातम छा गया।जबकि तीसरे साथी प्रकाश का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
