रोहनिया पुलिस ने मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को किया गिरफ्तार हथियार बरामद भेजा गया जेल एक गौ तस्कर फरार जाँच में जुटी पुलिस

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय में गोतस्करों की गतिविधियों की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी की।जैसे ही तस्करों ने पुलिस टीम को घिरा हुआ देखा,उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि एक अन्य तस्कर फरार हो गया।पकड़े गए तस्कर के पैर में गोली लगी है,जिसे पुलिस ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया है।गिरफ्तार तस्कर का नाम गोलू नट है जो कृष्णदत्तपुर थाना राजातालाब का निवासी है उसके खिलाफ पहले से ही तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।पकड़े गए तस्कर के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।वहीं मुठभेड़ के दौरान मौके से फरार हुए तस्कर की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर पिकअप पर मवेशी लादकर बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाने की योजना बना रहे हैं।मुठभेड़ के समय तस्करों के पास पिकअप में एक साड़ और सात गायें लदी थीं,जिनमें से एक साड़ और चार गायें मृत अवस्था में पाई गईं।पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वे गोवंशों को औराई से लादकर ले जा रहे थे।इस घटना ने क्षेत्र में गोतस्करोंके खिलाफ पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर उजागर किया है।पुलिस अब फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।इस प्रकार,रोहनिया पुलिस ने एक बार फिर से गौतस्करों के खिलाफ अपनी दृढ़ता का परिचय दिया है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी मोहनसराय अमीर बहादुर सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी गंगापुर पवन कुमार,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अखरी विशाल कुमार सिंह,उप निरीक्षक भरत कुमार चौधरी,उप निरीक्षक दिनेश सिंह,उप निरीक्षक दिनेश राय,कांस्टेबल शीत वर्मा,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार,हेड कांस्टेबल सुनिल कुमार सरोज,कांस्टेबल रानू,हेड कांस्टेबल रामअवतार पाल सहित कांस्टेबल अश्वनी आर्य शामिल रहे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...