उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-आगामी छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी जक्खिनी सत्यम तिवारी ने रविवार को छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई,प्रकाश व्यवस्था,बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतज़ामों का बारीकी से जायजा लिया।चौकी प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारे समाज का आस्था का बड़ा पर्व है,इस लिए इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान पुलिस बल के साथ-साथ नगर पंचायत कर्मचारी और स्थानीय स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।चौकी प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के सहयोग से छठ महापर्व को स्वच्छता और अनुशासन के साथ मनाएं।एसआई अनिल सिंह कांस्टेबल रुदल कुमार आनंद सिंह मुन्ना प्रदीप सिंह तनु बृजेश सिंह प्रियंक सिंह अरविंद सिंह सर्वेश्वर नारायण वारिस सिंह आदि लोग मौजूद थे।
