भीमचंडी में छठ पूजा की तैयारी शुरू पाँच वर्षों से लगातार की जा रही छठ पूजा ग्राम प्रधान ने वर्ष 2021 में शुरू कराया था छठ पूजा

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भीमचंडी स्थित गंधर्व सागर तालाब पर हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी सोमवार को छठ पूजा की तैयारी जोरों शोरो से हो रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भीमचंडी के ग्राम प्रधान विजय गुप्ता व जय माँ भीमचंडी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष लालू नेता व उपाध्यक्ष गोविंद राय सहित दर्जनों सहयोगियों के सहयोग से छठ पूजा के लिए तैयारी चल रही है।ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने बताया कि भीमचंडी गंधर्व सागर तालाब पर बीते 2021 से छठ पूजा का आयोजन हमारे द्वारा शुरू कराया गया था इस तालाब पर दीपापुर,कोइली,ढढोरपुर,मातलदेई,काशीपुर,असवारी,बंगालीपु,भीमचंडी सहित दर्जनों आस-पास गाँव के लोगो का आगमन होता है,इस बार लगभग आठ से दस हजार भीड़ होने की संभावना है।तालाब में एक नाव सहित गोताखोर,वालेंटियर की सुविधा उपलब्ध है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...