आरोग्य सेवा सदन एवं अपर्णा चाइल्ड क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा इलाज में लापरवाही से दो माह के मासूम बच्चे की हुई मौत मामले में अज्ञात के खिलाफ राजातालाब पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के जीटी रोड एचडीएफसी बैंक के पास संचालित आरोग्य सेवा सदन एवं अपर्णा चाइल्ड क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा लापरवाही के कारण दो माह के मासूम बच्चे की हुई मौत के मामले में राजातालाब पुलिस ने रूबी पटेल के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी रूबी पटेल पत्नी आदर्श पटेल को बीते 27 अगस्त 2025 को चितईपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से एक बच्चा पैदा हुआ था,जिसका रविवार को तबियत खराब होने पर रूबी पटेल अपने मायके राजातालाब के परसुपुर (कचनार) आरोग्य सेवा सदन एवं अपर्णा चाइल्ड क्लिनिक लेकर शाम पाँच बजे के लगभग पहुँची थी और बच्चे को हल्की सर्दी जुखाम की शिकायत थी जिस पर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उसे दवा देकर भांप देने का कार्य किया गया था जिसके कुछ ही समय बाद मासूम बच्चे की मौत हो गयी थी।परिजनों ने डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर जमकर हंगामा भी किया गया था,हंगामे की सूचना मिलते ही राजातालाब पुलिस भी मौके पर पहुँची थी और स्थिति को नियंत्रित किया था जिसके बाद परिजनों ने मृत मासूम के शव को लेकर थाना राजातालाब पहुँच उपरोक्त अस्पताल व लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की माँग किया था,हंगामा होते देख अस्पताल के डॉक्टर मौके से फरार हो गए थे।मृत मासूम की माँ रूबी पटेल ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर के लापरवाही से हमारे बच्चे की मौत हुई है लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।वही इस बाबत चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब रोहित दूबे ने बताया कि मृत मासूम बच्चे के माता रूबी पटेल के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...