संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन के बाद कांस्य पदक पर कब्जा करने में सफल रहे खिलाड़ी

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी के मध्य प्रदेश रीवा में आयोजित जूनियर नेशनल जंप रोप चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तरफ से महाविद्यालय के साथ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।बीए प्रथम वर्ष के हिमांशु सोनम तथा आकृति द्वितीय वर्ष से मुकेश और नीतीश तथा तृतीय वर्ष से शाहिल सिंह व सूर्य प्रताप ने भाग लिया।इस टीम के टीम मैनेजर सूरज यादव तथा कोच पलक कुमारी पटेल रही।संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन के बाद सोनम,आकृति एवं सूर्य प्रताप ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाने मे सफल रहे।सराहनीय प्रदर्शन पर अन्य खिलाड़ी हतप्रद रह गए थे।तालियों से दर्शक दीर्घा में एक बार गूंज उठ गई।गुरुवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह,शारीरिक शिक्षा प्रभारी अंगद प्रसाद यादव,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिला नन्द सिंह व डॉ अर्चना सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में गोल्ड मेडल जीतने का आशीर्वचन दिया।खिलाड़ियों ने अगली मैच में गोल्ड लाने का भरोसा दिलाते हुए संकल्प लिया।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...