उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-एक माह बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद मेडिकल कराना मुनासिब नही समझ रही राजातालाब पुलिस चौकी प्रभारी व इंस्पेक्टर पर पीड़िता ने लगाया गम्भीर आरोप सीएम व एसीपी को पत्र भेजकर की कार्यवाही की माँग।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित संदीपा प्रजापति पत्नी जियाराम प्रजापति निवासी ग्राम-भदरासी चौकी मातलदेई थाना राजातालाब ने मुख्यमंत्री तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि पीड़िता व उसके पति को सार्वजनिक रास्ते के विवाद को लेकर रमेश चौबे पुत्र अल्लर चौबे व दुर्गा चौबे पुत्र रमेश चौबे व पप्पू पुत्र बचउ प्रजापति व जानकी देवी पत्नी रमेश चौबे व मंजू देवी पत्नी पप्पू सभी निवासीगण ग्राम भदरासी चौकी मातलदेई थाना राजातालाब द्वारा बीते 14 अक्टूबर 2025 ई समय लगभग 8 बजे रात्रि को गाली गलौज देते हुये मारने पिटने लगे आवाज सुनकर पीड़िता के जेठ सियाराम व प्रार्थिनी की पुत्री खुशी बीच बचाव के लिए मौके पर आयी तो उन्हे भी लाठी डण्डे से मारे पिटे तथा गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दिये तथा इस घटना को गाँव के बहुत से लोग देखे तथा उक्त विपक्षीगण द्वारा मार-पीट कर हम पीड़िता का दाहिना हाथ व हमारे पति के दाहिना हाथ में फ्रेक्चर कर दिये तथा हमारी पुत्री के चेहरे व गर्दन पर व कन्धे पर चोट आयी तथा हमारे पति व जेठ के शरीर पर गम्भीर चोट आयी है।उक्त घटना की सूचना तुरन्त चौकी मातलदेई को दिया।लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।पीड़िता ने घटना की सूचना थाना राजातालाब को दिया जहां रिपोर्ट लिखी गयी।लेकिन कोई भी पुलिस द्वारा मेडिकल मुआयना नहीं कराया गया।पीड़िता द्वारा मेडिकल का प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई मेडिकल नहीं कराया गया। बल्कि हम प्रार्थिनी को चौकी इंचार्ज साकेत पटेल द्वारा धमकाया जा रहा है कि मुकदमा वापस ले लो और मेडिकल के लिए प्रार्थना पत्र कही भी मत दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ ही विपक्षी को बुलाकर मुकदमा लिख देगें और जेल में सड़ती रहोगी,प्रार्थिनी उक्त घटना से काफी डर गयी है।पीड़िता ने सीएम व एसीपी राजातालाब से माँग किया है कि उपरोक्त स्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोषी चौकी इंचार्ज साकेत पटेल के खिलाफ कार्यवाही हो और हम प्रार्थिनी का मेडिकल मुआयना कराकर उचित धाराओं में विपक्षीगण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
