लोकबंधु राजनारायण और मुलायम सिंह यादव को याद किया गयाःवाराणसी में 108वीं और 86वीं जयंती पर अधिवक्ताओं ने दीप जलाए

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-राजातालाब स्थित तहसील बार एसोसिएशन के बार भवन में लोकबंधु राजनारायण सिंह और धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को याद किया गया।यह आयोजन लोकबंधु राजनारायण की 108वीं और मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती की पूर्व संध्या पर किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व महामंत्री अमृत सिंह ने किया।इस अवसर पर लोकबंधु राजनारायण के लिए 108 दीप और धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के लिए 86 दीप प्रज्वलित किए गए।अधिवक्ताओं ने दोनों नेताओं के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में दीपक कुमार सिंह,रविंद्र कुमार वर्मा,अखिलेश गुप्ता,सुशील कुमार सिंह तोयज,पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह,पूर्व महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह,बनारस बार के पूर्व महामंत्री विनोद शुक्ला,आनंद उपाध्याय,अश्वनी उपाध्याय,राजू मोदनवाल,राजकुमार यादव सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।सभी ने दीप जलाकर दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...