छुट्टा पशुओ को पकड़कर नगर निगम कर्मचारी ले गए गो आश्रय केंद्र

उपेंद्र उपाध्याय

वाराणसी/-हरहुआ ब्लाक क्षेत्र में घूम रहे सात छुट्टा आवारा पशु को नगर निगम की टीम ने पकड़कर वाहन से गो आश्रय केंद्र भेजा गया।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा व पशु चिकित्साधकारी डॉ आशीष वर्मा के अनुसार छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान व सड़क पर टहलने से आये दिन दुर्घटना होने की शिकायत मिल रही थी।जिससे राहत दिलाने के लिए नगर निगम से समन्वय बनाकर क्षेत्रीय प्रधान व सचिव को लेकर रणनीति बनाकर शनिवार को हरहुआ,वाजिदपुर,दांदूपुर रिंग रोड के किनारे बैठे सात छुट्टा आवारा पशुओं को पकड़कर वाहन से नगर निगम कर्मी ले गए।ब्लाक क्षेत्र के समस्त सचिवों को निर्देश जारी किया गया कि किसी भी दशा में छुट्टा,आवारा पशु को गो आश्रय केंद्र भेजवा कर व्यवस्था में सहयोग करें।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...