उपेंद्र उपाध्याय


वाराणसी/-एक चौकी प्रभारी समेत एक दरोगा के कार्यक्षेत्र में सोमवार को बदलाव किया गया है।थाना चेतगंज पर तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी चितईपुर बनाया गया है तो वही चौकी प्रभारी चितईपुर रही महिला उप निरीक्षक निहारिका साहू को थाना लंका भेजा गया है।उपरोक्त स्थान्तरण पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल द्वारा किया गया है और तत्काल प्रभाव से नव नियुक्त स्थान पर तैनाती का भी आदेश जारी किया गया है।
