उपेंद्र उपाध्याय



वाराणसी/-मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित ड्रीम लाईट होम स्टे में एक 16 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है।किशोरी की मां की शिकायत पर मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मां के अनुसार आरोपी युवक करन निवासी बेनीपुर ने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी से संपर्क किया था।उसने किशोरी को विश्वास में लिया और बताया कि उसकी बुआ का घर किशोरी के घर के पास है।अक्टूबर में वह किशोरी को सारनाथ घुमाने ले गया था।11 नवंबर को आरोपी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर मिर्जामुराद स्थित ओयो होटल ‘ड्रीम लाइट होम स्टे’ ले गया।वहां उसने किशोरी का फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल किया,जिसमें उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक बताई गई थी।इसी आधार कार्ड से उसने कमरा नंबर 106 बुक किया और कमरे में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया।घटना के बाद जब किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसे शादी का झांसा देकर चुप रहने को कहा। उसने धमकी भी दी कि यदि किशोरी ने किसी को बताया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा।बीते 20 नवंबर को आरोपी ने किशोरी के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने शुरू किए। किशोरी के मामा ने जब मोबाइल देखा तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई।किशोरी की मां ने जब आरोपी की मां से शिकायत की तो उसने बताया कि उसका बेटा मुंबई चला गया है और शादी की कोई बात नहीं है।उसने यह भी धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की गई तो अंजाम ठीक नहीं होगा।मिर्जामुराद पुलिस ने बीती रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सोमवार को फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरा नंबर 106 का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने होटल मालिक अनिरुद्ध सिंह और मैनेजर राधेश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
