इलाज के दौरान हुई एक महिला की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची नौ

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या नौ हो गई है। अस्पताल में भर्ती कुछ अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। बाद में शवों की शिनाख्त कपड़ों से की गई। ये सभी बांसगांव गोरखपुर के रहने वाले थे। पिकअप का डाला टूटने से गिरकर 14 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सुभावती की देर रात में मौत हो गई। जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सुधा चौरसिया (55), इसरावती (45), अमर सिंह (45), नित्या सिंह (05), श्याम सुंदर (45), सुरेंद्र गुप्ता (54), सुभावती , पुष्पा देवी (40), लीलावती (40) आदि हैं।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

बलिया में तेजाब से जलाए गये युवक की मौत, इंसाफ मांगने डीएम आफिस पहुंची महिलाएं

उपेंद्र उपाध्याय बलिया /तेजाबी हमले में झुलसे बांसडीह कोतवाली क्षेत्र...

मातलदेई मे चोरों का कहर जारी पुलिस के गस्त पर उठते सवालिया निशान

उपेंद्र उपाध्याय राजातालाब/ राजातालाब थाना क्षेत्र के मातलदेई चौकी अंतर्गत...

छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ रोहनिया पुलिस ने दर्ज की छेड़खानी का मुकदमा जाँच शुरू

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-वाराणसी के हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में...

शिक्षक मोमबत्ती की तरह जलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है…के एल पथिक

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-महान दार्शनिक व विचारक डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन...