डीएम ने किया राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहउल्लाहपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुखबीर एनर्जी फतेहउलाहपुर, जी,एम, प्रिंस गरखर ने विद्यालय के कार्य को संस्था की संरक्षिका सविता सिंह के साथ विस्तार पूर्वक जिलाधिकारी से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बच्चों से आई,डी, खाना, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं तथा उनके बच्चों के पढ़ाई बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में उन्होने एचआई बच्चों के पढ़ाई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा विद्यालय का पूर्ण अवलोकन किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता, अजीत कुमार गुप्ता कोर्स क्वार्डिनेटर, रागिनी सिंह अध्यापिका, लक्ष्मी वर्मा अध्यापिका, नाजिया बेगम अध्यापिका, सुमित्रा सिंह अध्यापिका, अशोक कुमार यादव अध्यापक तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहें।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...