धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती ,मूर्ति का हुआ अनावरण

सैदपुर । बुधवार को देशभर में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर सैदपुर क्षेत्र के मिर्जापुर सरैया गांव के अंबेडकर पार्क में रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में आए रामदरस मनी बौद्ध ने मंत्रोच्चारण के साथ किया इस दौरान मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव खेदन यादव सैदपुर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष रजई यादव ,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप यादव ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम यादव और मुसाफिर यादव ने रविदास जी  की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया रामदरस मनी बौद्ध ने संत रविदास एवं भीम राव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की लोगो से अपील की इस दौरान कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सपा के प्रदेश सचिव खेदन यादव,सैदपुर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष रजई यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप यादव,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम यादव,मुसाफिर यादव,किशोर राम ,भीखई राम,महादेव,रामनिवास,पंकज कुमार,डाक्टर मुन्ना,राजेश,आनंद कुमार,नंदलाल,विक्रम सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...