धड़ाधड़ बाबा गिरफ्तार…

गाजीपुर। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। थाना गहमर पुलिस टीम ने धारा 74, 75(1)(i), 65(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उप निरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त धड़ाधड़ बाबा उर्फ सूर्यप्रकाश पांडेय को गहमर स्टेशन के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। आरोपी जंगीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचला का रहने वाला है और रायशंकर पांडेय का पुत्र है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी 15 फरवरी 2025 को की गई।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...