दर्जनों गांवों का दौरा कर विधायक अंकित भारती ने पीडीए की बैठक में लिया भाग

सैदपुर । विधायक अंकित भारती पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक, पीडीए की बैठक में लगातार भाग ले रहे है और गांव गांव जाकर लोगो को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत करा रहे है विधायक अंकित भारती ने कहा की देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया  है इसका खामियाजा भाजपा सरकार को 2027 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अंकित भारती ने कहा की 2027 में सपा की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी और जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी नौकरी के संबंध में विधायक ने कहा की सपा की सरकार आने पर सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी विधायक ने मलिकपुर,हसनपुर, धरम्मरपुर,भभौरा, लुडीपुर, नारायनपुर ककरही, डहरा कलां, डहन,रमरेपुर,भद्रसेन,रस्तीपुर, दौलतपुर सहित दर्जनों गांवों में पीडीए की बैठक कर 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वाहन किया ।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...