अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी

गाजीपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के फरिदहां हाल्ट स्थित टिकट काउंटर पर सोमवार की सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। सोमवार को सुबह हाल्ट पर करीब 42 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। शव देखकर लग रहा था कि वो मानसिक विक्षिप्त था। उसकी लाश भी जिस स्थिति में मिली, उसे देखकर लग रहा था कि वो रात में सोया होगा और नींद में ही उसकी जान निकल गई होगी। क्योंकि उसने सीमेंटेड सीढ़ी पर सिर रखा था और करवट होकर सिर के नीचे हाथ लगाया था। उसका पोज सोने वाला ही था। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...