रिश्वतखोरी में फंसे बिजली विभाग के संविदाकर्मी मुलायम यादव बर्खास्त

गाजीपुर में बिजली विभाग के संविदाकर्मी मुलायम यादव को रिश्वतखोरी के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले मुलायम यादव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक भट्टा मालिक से रिश्वत मांगते सुना गया था। इस मामले के उजागर होने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि मुलायम ने एक अधिकारी के कहने पर भट्टा मालिक से रिश्वत मांगी थी। वह सैदपुर फीडर से जुड़े पहाड़पुर पावर हाउस पर तैनात था। इस मामले की जांच के बाद विभाग के ACE ने कार्रवाई की पुष्टि की और अंततः मुलायम को बर्खास्त कर दिया गया।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...