गौरी पर्णकुटी में हुआ श्रीराम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा

(गाजीपुर): गौरी स्थित पर्णकुटी में सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम दरबार के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हुई। कुटी परिसर में बने नए राम दरबार मंदिर में पूर्ण विधि विधान के साथ हुए प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत भगवान राम के साथ ही लक्ष्मण सीता और हनुमान की मूर्ति प्रतिष्ठित की गई। भगवान राम एवं सम्पूर्ण राम दरबार की प्राणप्रतिष्ठा के साथ ही शिखर स्थापना और ध्वजारोहण किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर जयकारों के साथ प्रभु श्रीराम दरबार का दर्शन किया। छोटी छावनी अयोध्याधाम के उत्तराधिकारी संत कमलनयन दास ने कहा कि राम मंदिर का कुछ काम अभी बाकी है। अब राष्ट्र के ऊपर जो संकट है, उसे खत्म करने के लिए काम करना होगा। लगातार बढ़ रही जनसंख्या में विषमता चिंता का विषय है। कांग्रेस ने आजादी के समय धारा-30 ए लगाकर हिंदुओं को बेड़ियों में जकड़ने का काम किया। दक्षिण भारत के मंदिरों में वहां की राज्य सरकारों का होल्ड है। मंदिरों का पैसा ईसाई मिशनरियों और वक्फ बोर्ड के विकास में खर्च हो रहा है। पर्णकुटी के महंत अरुण दास जी महाराज ने सभी साधु संतों संग वृहद भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुटी परिसर में श्रीराम दरबार का दर्शन कर जयकारा लगाया।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...