दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों की  हत्या,  इलाके में दहशत का माहौल

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत उंचौरी गांव में आम के बगीचे में दो युवकों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है। लोगों की मानें तो यह घटना हत्या की लग रही है। युवकों की पहचान अमन चौहान (18) और अनुराग (29) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एंबुलेंस से ले जाने पर घेर लिया पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने कहा की प्रथम दृष्टया गन शाट का मामला लग रहा है पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीस कर रही है इस दौरान घटनास्थल पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर मौजूद रही।पुलिस की मानें तो आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...