ऑस्कर अरेना जिम का हुआ भव्य उद्घाटन, इम्पोर्टेड इक्विपमेंट्स ने खींचा युवाओं का ध्यान

सैदपुर :- नगर के मेन रोड स्थित केनरा बैंक के नीचे नव निर्मित ऑस्कर अरेना जिम का भव्य उद्घाटन जिम संचालक युवराज जायसवाल के दादा एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री शिवचरण दास जायसवाल उर्फ विजय बाबू जी द्वारा फीता काटकर विधिवत पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।जिम के उद्घाटन के दौरान नगर के नवयुवकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिम संचालक युवराज जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिम में उच्च गुणवत्ता युक्त इम्पोर्टेड इक्विपमेंट्स लगाए गए हैं। साथ ही प्रशिक्षित ट्रेनरों की भी व्यवस्था की गई है, जो जिम प्रेमियों को उचित प्रशिक्षण के साथ-साथ न्यूट्रिशन डाइट चार्ट भी प्रदान करेंगे, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिलेगी।इस अवसर पर शिवचरण दास जायसवाल, प्रहलाद दास जायसवाल, दीपक जायसवाल, विनीत जायसवाल, डॉ. कृष्ण गोपाल मिश्रा, अमित चौरसिया, सुनील कुमार यादव (सभासद), सुधीर पाटिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और खुशी का वातावरण बना रहा।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...