चचेरी बहनों ने लगाई गंगा में छलांग, एक की मौत, दूसरी को पुलिस ने बचाया

गाजीपुर। शुक्रवार की दोपहर गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र में स्थित रामकरण सेतु पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो चचेरी बहनों ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह दर्दनाक हादसा करीब 11 बजे हुआ, जिसमें 18 वर्षीय सोनी यादव की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय चंचल यादव को स्थानीय लोगों, पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से सुरक्षित निकाल लिया गया।दोनों बहनें चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के मोलना गांव की रहने वाली थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे ने जान की परवाह किए बिना फुर्ती से चंचल को गंगा से निकाल कर अपनी गोद में उठाकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। उनकी इस मानवीय पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सैदपुर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, इसकी जांच की जा रही है। एक परिवार की दो बेटियों में से एक की मौत और दूसरी की जिंदगी बच जाना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...