युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की जीत के लिए शुरू हुआ महायज्ञ

सैदपुर : नगर के अतिप्राचीन शिव मंदिर बूढ़ेनाथ महादेव पर विहिप के सैदपुर इकाई के तत्वाधान मे भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में भारत की विजय और सेना को बल प्रदान करने हेतु महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान पुजारी सुनील मिश्रा द्वारा राष्ट्र और सेना की सुरक्षा हेतु संकल्प दिलवा हवन शुरू किया गया। जिसके बाद सभी देवताओं का आवाहन करते हुए पूर्ण आहुति प्रदान की गई। कहा कि आज भारतवर्ष का प्रत्येक नागरिक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही सरकार के साथ है। विहिप के नगर अध्यक्ष ब्रजेश सेठ ने कहा कि सनातन धर्म में हमेशा दुश्मन से मुकाबला करने एवं शुभ काम पर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान होते आए हैं। आज हमने इसी के तहत महायज्ञ का आयोजन किया है। हमने सभी देवताओं का आवाहन करते हुए भारतीय सेना को बल प्रदान करने की प्रार्थना की है हमें विश्वास है ईश्वर हमारी प्रार्थना अवश्य सुनेगा एवं भारत की रक्षा में तैनात जवानों को आत्मीय शक्ति प्रदान होगी। इस दौरान पुजारी सुनील मिश्रा,आरएसएस के नगर सहसंघ चालक डॉ के जी मिश्रा, महामंत्री अमित चौरशिया, राजेश चौरशिया, चन्दन शर्मा, दिलीप सोनकर,रत्नेश जायसवाल, रमेश चौरसिया सहित नगर की महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...