एक झपकी ने लिख दी सड़क पर दर्द की दास्तान, जिंदगी और मौत से जूझ रहे दो बेटे

(मरदह) गाजीपुर। बीती रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ऐसा मंजर सामने आया जिसने राहगीरों की रूह तक हिला दी। मरदह थाना क्षेत्र के हरिकरनपुर गांव के पास 292वें किलोमीटर पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा।इस दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक सुदर्शन गुप्ता निवासी बैरामपट्टी, थाना महुली, जिला खलीलाबाद और उनके साथी संदीप यादव निवासी सगरईचा, थाना महुली, खलीलाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों इस समय गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।हादसे की वजह एक झपकी बताई जा रही है। एक छोटी सी नींद जो जिंदगी में भूचाल ला गई। बताया गया कि ट्रेलर बिहार की ओर खाली जा रहा था, लेकिन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर को चीरता हुआ खाई में समा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्सप्रेसवे की लगभग 40 मीटर लंबी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेलर की बॉडी चकनाचूर हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी जब परिवारों तक पहुंची, तो जैसे ही मां-बाप की दुनिया थम सी गई।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...