मां के कलेजे का टुकड़ा हंसता-खेलता गंगा की लहरों में समा गया,घर में पसरा मातम

गाजीपुर। जिले में दर्द और आंसुओं से भरी एक घटना ने हर किसी का दिल दहला दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी 20 वर्षीय मोनू बिंद की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को वह अपने दोस्तों संग कुर्था गांव स्थित गंगा घाट पर नहाने गया था, पर लौटकर सिर्फ उसकी यादें ही घर पहुंच सकीं।
हंसते-खेलते मोनू को क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। घाट पर नहाते वक्त चारों दोस्त गहरे पानी की ओर चले गए। तभी अचानक नदी में भंवर बन गया। तीन दोस्त किसी तरह तैरकर किनारे आ गए, लेकिन मोनू लहरों में समा गया।
घटना के बाद दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।आखिरकार सोमवार दोपहर, उस मां की बदनसीबी का सबूत बनकर मोनू का शव गंगा की लहरों से बाहर आया। जिस बेटे की राह देख रही थी मां, अब वो ताबूत में लिपटकर लौटा।
शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गांव में मातम पसरा है।

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

रविवार को भी खुले रहेंगे कैश काउन्टर एवं खण्ड/उपखण्ड कार्यालय जमा हो सकेगी बिजली बिल

उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-कार्यालय अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय-बरईपुर क्षेत्र...

रोहनिया पुलिस को बड़ी सफलता 5 दिनों पूर्व राइफल की हुई चोरी में रोहनिया पुलिस ने राइफल और कारतूस सहित शिव कुमार पटेल को...

रिपोर्ट उपेंद्र उपाध्याय वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना...